मेरठ: कैंट बोर्ड बैठक से ठीक पहले CBI का बड़ा एक्शन; 3 लाख रिश्वत लेते भाजपा नेता डॉ. सतीश शर्मा गिरफ्तार, घर से 50 लाख कैश बरामद

मेरठ

मेरठ जनपद के कैंट बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से ऐन पहले सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बोर्ड के नामित सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के कैंट बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से ऐन पहले सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बोर्ड के नामित सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार देर रात पल्लवपुरम स्थित उनके आवास ‘अंसल टाउन’ पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान डॉ. शर्मा के घर से 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी और कई संदिग्ध फाइलें बरामद हुई हैं।

पार्किंग ठेका रिन्यूअल के नाम पर मांगी थी घूस

मामला कैंट बोर्ड की गांधीबाग समेत अन्य पार्किंग के ठेकों को रिन्यू कराने से जुड़ा है। आरोप है कि डॉ. सतीश शर्मा ने बालाजी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार विक्की (निवासी गंगानगर) से ठेका रिन्यू कराने के एवज में 9 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन सौदा 3 लाख रुपये में तय हुआ। ठेकेदार ने इसकी शिकायत गाजियाबाद सीबीआई से करते हुए बातचीत की रिकॉर्डिंग सौंप दी थी।

रिश्तेदार बनकर पहुंची टीम, रंगे हाथों दबोचा

शनिवार को होने वाली बोर्ड बैठक में ठेके पर मुहर लगनी थी, जिससे पहले शुक्रवार रात डॉ. शर्मा ने ठेकेदार को पैसे लेकर अपने घर बुलाया। सीबीआई की टीम ठेकेदार के रिश्तेदार बनकर वहां पहुंची और जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर डॉ. शर्मा के लालकुर्ती स्थित होम्योपैथिक क्लीनिक पर भी पड़ताल की है।

लगातार चार साल से नामित सदस्य बन रहे डॉ. शर्मा की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया है। सीबीआई ने परिवार के मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.