लखनऊ
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ बेतवा नदी पर बन रहा एक बड़ा निर्माणाधीन पुल अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ बेतवा नदी पर बन रहा एक बड़ा निर्माणाधीन पुल अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। इस भीषण और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मलबे के नीचे दबने से भारी जनहानि हुई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की भयावहता को देखते हुए इसे अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, जताया गहरा दुःख
इस बड़े हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026













