महराजगंज
महराजगंज जनपद के अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और गुमशुदा लोगों की सकुशल तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और गुमशुदा लोगों की सकुशल तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मंगलवार को गायब हुई एक 30 वर्षीय महिला को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला के सही-सलामत घर लौटने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में चौक थाना पुलिस गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान थाना चौक पर दर्ज गुमशुदगी संख्या- 29/2026 (दिनांक 26.05.2026, दिन मंगलवार) के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज की।
27 नर्सरी क्षेत्र से हुई सकुशल बरामदगी
गुमशुदा महिला की पहचान इमलावती उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी हुमराज साहनी, निवासी वार्ड नंबर-15, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई थी। चौक थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागकसी और स्थानीय कड़ियों को जोड़ते हुए बुधवार (27 मई 2026) को महिला को ग्राम 27 नर्सरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिन्होंने पुलिस प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
महिला को सकुशल तलाशने और इस मानवीय कार्य को अंजाम देने वाली चौक थाना पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026






















