वरिष्ठ आईएएस पंकज बंसल के पिता किशन स्वरूप बंसल का निधन, राजघाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर अलीगढ़ जनपद के कस्बा बेसवां के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज बंसल के पूज्य पिता किशन स्वरूप बंसल का लंबी बीमारी के चलते देर रात दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अलीगढ़ जनपद के कस्बा बेसवां के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज बंसल के पूज्य पिता किशन स्वरूप बंसल का लंबी बीमारी के चलते देर रात दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कस्बा बेसवां सहित आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और व्यापारिक व सामाजिक जगत में स्तब्धता छा गई।

मंगलवार को स्वर्गीय किशन स्वरूप बंसल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास कस्बा बेसवां लाया गया। यहाँ सुबह से ही उनके अंतिम दर्शनों के लिए परिजनों, शुभचिंतकों, व्यापारियों और क्षेत्रीय नागरिकों का तांता लग गया। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए पवित्र गंगा घाट ‘राजघाट’ ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।

प्रशासनिक अमले और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

राजघाट पर पार्थिव शरीर के पहुंचते ही वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया। इस दुखद घड़ी में डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रपाल सिंह, उपजिलाधिकारी डिबाई मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार, ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह और नायब तहसीलदार लवीन कुमार ने घाट पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

इसके अलावा, नरौरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार, राजघाट पुलिस चौकी इंचार्ज उमाशंकर भारद्वाज सहित भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अमला भी वहां मौजूद रहा। अंतिम संस्कार के समय उपस्थित क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख व्यापारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किशन स्वरूप बंसल जी का निधन समाज और व्यापारिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.