बलिया में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 20 जून तक मौका

बलिया

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। जनपद बलिया में संचालित इस निःशुल्क कोचिंग में सत्र 2026-27 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब सभी वर्गों के इच्छुक विद्यार्थी आगामी 20 जून 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं के साथ-साथ इंजीनियरिंग मेडिकल , रक्षा सेवाओं CDS) और कर्मचारी चयन आयोग SSC जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को बिल्कुल मुफ्त और स्तरीय कोचिंग प्रदान की जाती है।

विकास भवन से निःशुल्क प्राप्त करें आवेदन फॉर्म

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दिया गया है। योजना का लाभ उठाने के लिए सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) के पात्र विद्यार्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन बलिया से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अवधि (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) के दौरान आवेदन फॉर्म पूरी तरह निःशुल्क (फ्री) प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने क्षेत्र के सभी मेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरकर विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करा दें, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बोझ के देश और प्रदेश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.