रामपुर में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो फरार; हथियार और उपकरण बरामद

रामपुर

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोकशी की कोशिश को नाकाम कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोकशी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। तिराहा के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में एक शातिर गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

जानकारी के अनुसार, मिलक कोतवाली क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से लगातार गोकशी की घटनाएं सामने आ रही थीं और पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से गोवंश के अवशेष भी बरामद किए थे। मंगलवार सुबह भी ग्राम तिराहा के जंगल में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद कोतवाल मनीराम सिंह ने अपनी खुफिया टीम और मुखबिर तंत्र को अलर्ट कर दिया था।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगा पैर में गोली

देर रात मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तिराहा के जंगलों में घेराबंदी कर दी। इसी बीच जंगल के रास्ते से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने खुद को घिरा देख बाइक दौड़ा दी और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर पड़ा।

फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
पकड़े गए घायल तस्कर की पहचान इस्लाम पुत्र नईम निवासी बजरिया खानसामा (थाना गंज, रामपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि जंगल में कुछ ही दूरी पर उसने गोकशी के उपकरण छिपाकर रखे थे और वह आवारा पशुओं का वध करने की फिराक में था। उसने बताया कि वह गोकशी से मोटी कमाई कर अन्य धंधों में लगाता था। आरोपी इस्लाम ने मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए अपने दो अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.