रामपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

रामपुर

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुरजनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुरजनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे स्वाभाविक मौत बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 34 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। मृतका के चाचा उमेश ने बताया कि नेहा की शादी 13 वर्ष पूर्व सुरजनपुर निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे में नेहा के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। नेहा जब भी उसके शराब पीने का विरोध करती, तो घर में विवाद खड़ा हो जाता था। चाचा उमेश ने आरोप लगाया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात इसी विवाद के चलते नरेंद्र ने नेहा की गला दबाकर हत्या कर दी।

पति ने आरोपों को नकारा, खुद को बताया निर्दोष

दूसरी ओर, मृतका के पति नरेंद्र ने मायके पक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और निराधार बताया है। नरेंद्र का कहना है कि नेहा की मौत पूरी तरह स्वाभाविक थी और उसने अपनी पत्नी के साथ कोई मारपीट या वारदात नहीं की है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है और अपने परिवार का इकलौता बेटा है। पिता की मौत के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर है। मृतका अपने पीछे 10 वर्ष और 4 वर्ष के दो बेटों को छोड़ गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
मामले को लेकर पटवाई थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तरफ से लिखित तहरीर (शिकायत) मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की सख्त विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.