रामपुर
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत राम रहीम ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम एक युवक को सरेराह गोली मारकर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत राम रहीम ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम एक युवक को सरेराह गोली मारकर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बुधवार देर रात दो सगे भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले का संगीन मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली निकाल दी है और अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी वारदात महज 20 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर अंजाम दी गई। इस रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी। इसी पुरानी रंजिश और खुन्नस के चलते थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर निवासी रणवीर सिंह और उसके छोटे भाई सत्यवीर सिंह पर दूसरे सत्यवीर नामक युवक को घेरकर गोली मारने का आरोप लगा है।
ऑपरेशन कर सिर से निकाली गई गोली
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुई इस वारदात के बाद राम रहीम ओवरब्रिज पर हड़कंप मच गया था। लहूलुहान हालत में घायल सत्यवीर को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में एक जटिल ऑपरेशन कर युवक के सिर में धंसी गोली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर नामजद दोनों आरोपी भाइयों (रणवीर और सत्यवीर) के खिलाफ हत्या के प्रयास (जानलेवा हमला) सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात में अवैध तमंचे का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026













