डिबाई में जीपीए संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मनाई, ग्रामीण पत्रकारिता में उनके योगदान को किया याद

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के डिबाई कादरी बाग स्थित गंगा पब्लिक स्कूल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि बेहद श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के डिबाई कादरी बाग स्थित गंगा पब्लिक स्कूल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि बेहद श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में जुटे क्षेत्र के पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ग्रामीण पत्रकारिता के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी ने उस कठिन दौर में ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई पहचान दिलाई, जब गांव-कस्बों और मजलूमों की समस्याएं मुख्यधारा की मीडिया में जगह नहीं पाती थीं। उन्होंने पत्रकारिता को महज खबरों के संकलन तक सीमित न रखकर उसे समाज सेवा का एक मजबूत माध्यम बनाया। उनके अथक प्रयासों की बदौलत ही ग्रामीण अंचलों की दबी हुई आवाज शासन-प्रशासन के गलियारों तक पहुंची और कई महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को मुकाम मिला।

बाबू बालेश्वर लाल जी की अलख आज भी प्रेरणास्रोत: कुमुद किशोर

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक कुमुद किशोर भारतीय ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी ने जिस निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता की अलख जगाई थी, वह आज भी हम सभी पत्रकारों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी हुई है। वहीं, तहसील अध्यक्ष केपी सिंह चौहान ने वर्तमान दौर की पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारों को सत्य, साहस और निष्पक्षता के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज हित में कार्य करना चाहिए, यही स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सीमित संसाधनों में खड़ी की समर्पित परंपरा

नेताओं ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की उपलब्धियों और संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आज देश के ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने वाले अग्रणी संगठनों में से एक है। उस दौर में जब संसाधन बेहद सीमित थे, तब ग्रामीण पत्रकार गांव-गांव, पगडंडियों की खाक छानकर समाचार संकलित करते थे, जिसे आज भी पत्रकारिता जगत में एक बेहद समर्पित और अनुकरणीय परंपरा माना जाता है।

इस गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा में उपाध्यक्ष शफीकुर्रहमान, बॉबी लाल, कप्तान सिंह, गोविंद महेश्वरी एवं श्रवण कुमार रामघाट सहित भारी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.