लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा फार्म में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे घूर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित दयाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी बलजीत सिंह और उसका बेटा लवप्रीत सिंह उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। जब उनके बेटों गुरमीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
इस खूनी संघर्ष में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026























