धौलाना में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोडिंग और बिजली चोरी पकड़ने के लिए घर-घर दी दस्तक, उपभोक्ताओं में हड़कंप

हापुड़

हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे फाल्ट और करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रहने की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे फाल्ट और करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रहने की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभाग ने क्षेत्र में ओवरलोडिंग और बिजली चोरी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

अवर अभियंता (जेई) बृजेश यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने धौलाना क्षेत्र में अचानक घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन, मीटर लोड और वायरिंग की सघन जांच की। बिजली विभाग की इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कई उपभोक्ता आनन-फानन में अपने कनेक्शन और कागजात दुरुस्त कराने में जुट गए।

2 किलोवाट के कनेक्शन पर चल रहा था 5 किलोवाट का लोड

जांच के दौरान विभागीय टीम को एक दर्जन से अधिक घरों में स्वीकृत क्षमता से कहीं ज्यादा बिजली का लोड इस्तेमाल होता मिला। इसके अलावा कुछ जगहों पर सीधे तौर पर बिजली चोरी के मामले भी पकड़े गए। धौलाना विद्युत अवर अभियंता बृजेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग की गंभीर समस्या बनी हुई है। उदाहरण के तौर पर, जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन महज 2 किलोवाट का है, वे भी 5 किलोवाट से अधिक का लोड चला रहे हैं। इसी अत्यधिक दबाव के कारण आए दिन केबल में आग लग रही है और ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, जिससे लंबी कटौती का सामना करना पड़ता है।

दोषियों को नोटिस जारी, बिजली चोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

बिजली विभाग ने अनियमितता और ओवरलोडिंग पाए जाने वाले संबंधित उपभोक्ताओं को मौके पर ही नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि उपभोक्ता जल्द से जल्द अपने कनेक्शन का लोड बढ़वा लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सीधे तौर पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.