हापुड़ में मां की डांट से क्षुब्ध होकर 18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

हापुड़

हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के कपूरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के कपूरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के सिरोधन गांव में बुधवार सुबह मां की मामूली डांट से आहत होकर एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस आत्मघाती कदम के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय फाहद के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण शक्ति कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह मां ने फाहद को घर के किसी काम से बाहर जाने के लिए कहा था। फाहद द्वारा मना करने पर मां ने उसे थोड़ा डांट दिया। मां की यही डांट युवक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से और क्षोभ में आकर अपने ही घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने जब फाहद का शव फंदे से लटका देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कपूरपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.