मुजफ्फरनगर में चौकी के सामने बुलेट से पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने पीछा कर दबोचा, बाइक सीज कर 15 हजार का चालान

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मॉडिफाइड बुलेट से हुड़दंग मचाना और स्टंटबाजी करना दो युवकों को बेहद भारी पड़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मॉडिफाइड बुलेट से हुड़दंग मचाना और स्टंटबाजी करना दो युवकों को बेहद भारी पड़ गया। पिछले कई दिनों से पुलिस चौकी के ठीक सामने बुलेट के साइलेंसर से तेज धमाके पटाखे छोड़कर भागने वाले युवकों को मंगलवार रात चौकी इंचार्ज ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर बुलेट को सीज कर दिया है और उनका 15 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान काटा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की रुड़की चुंगी चौकी का है। यहां पिछले कुछ दिनों से दो युवक मॉडिफाइड बुलेट लेकर आते थे और चौकी के सामने ही साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाजें निकालकर और तेज रफ्तार में स्टंटबाजी करके रफूचक्कर हो जाते थे। युवकों की इस हुड़दंगबाजी से न सिर्फ पुलिस परेशान थी, बल्कि इलाके के आम लोग भी खासे त्रस्त थे।

कई किलोमीटर पीछा कर चौकी इंचार्ज ने पकड़ा

मंगलवार रात को भी दोनों हुड़दंगी युवक अपनी बुलेट लेकर आए और चौकी के सामने तेज धमाके करते हुए स्टंट दिखाने लगे। इस बार रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कई किलोमीटर तक पीछे दौड़ने के बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों को घेरकर दबोच लिया और बुलेट समेत चौकी ले आई।

15 हजार का चालान, बाइक सीज

चौकी पर लाकर जब बाइक की जांच की गई, तो उसमें नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया, जिससे तेज आवाजें निकल रही थीं। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए छपार थाना क्षेत्र के ग्राम बीजापुर निवासी बाइक मालिक नितिन और उसके साथी का 15 हजार रुपये का चालान काट दिया और बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया। चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और स्टंटबाजों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क पर हुड़दंग मचाकर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.