मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंगनपुर में सूखे नशे के खिलाफ एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंगनपुर में सूखे नशे के खिलाफ एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने एक मंच पर आकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहे नशा तस्करों के खिलाफ साझा रणनीति तैयार की।
बैठक में मुख्य रूप से पहुंचे बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना किसी डर के नशा बेचने वालों और उनके ठिकानों की जानकारी पुलिस को दें। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि सूचना मिलते ही आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
गोपनीय तरीके से सबूत जुटाएगी ग्रामीणों की विशेष समिति
किसान मजदूर संगठन के जिला युवा अध्यक्ष बिल्लू राणा ने पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इलाके में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए संगठन के नेतृत्व में एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ गोपनीय तरीके से पुख्ता सबूत इकट्ठा करेगी और उसे सीधे पुलिस प्रशासन को सौंपेगी।
बैठक के समापन पर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को अपनी मांगों और चिंताओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026























