पिलखना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने कुर्बानी और बाइक स्टंट पर दिए सख्त निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलखना में बुधवार शाम को आगामी बकरीद ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलखना में बुधवार शाम को आगामी बकरीद ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। नरोरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा कुर्बानी और हुड़दंगबाजी को लेकर कड़े व स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज ने क्षेत्र से आए ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरुओं से त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

कुर्बानी को लेकर पुलिस के कड़े दिशा-निर्देश

निर्धारित स्थान: कुर्बानी केवल पहले से तय और बंद स्थानों पर ही की जाएगी, किसी भी खुली या नई जगह पर कुर्बानी करने की सख्त मनाही है।

अवशेषों का निस्तारण: कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों और गंदगी को खुले में या नालियों में न बहाकर, उन्हें मिट्टी में गड्ढा खोदकर सुरक्षित तरीके से दबाया जाए।

प्रतिबंध व गोपनियता: प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, कुर्बानी के समय मोबाइल से फोटो खींचने या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

इसके अलावा, पुलिस अधिकारियों ने त्योहार के दौरान युवाओं द्वारा की जाने वाली खतरनाक बाइक स्टंटिंग और तेज रफ्तार ड्राइविंग पर गहरी चिंता व्यक्त की। पुलिस ने चेतावनी दी कि स्टंटबाजी के कारण हर साल गंभीर हादसे होते हैं, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें। हुड़दंग मचाने वाले और शांति व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

बैठक के समापन पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की अग्रिम मुबारकबाद दी। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज, स्थानीय पुलिस स्टाफ और भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.