अनिल शर्मा बने संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

बागपत

बागपत जनपद के एनसीआर क्षेत्र के ग्राम जागौश निवासी और जनपद बागपत के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा पुत्र जय भगवान शर्मा को संयुक्त पत्रकार महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के एनसीआर क्षेत्र के ग्राम जागौश निवासी और जनपद बागपत के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा पुत्र जय भगवान शर्मा को संयुक्त पत्रकार महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद द्वारा की गई है। अनिल शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा से देश और प्रदेश के पत्रकार जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अनिल शर्मा पत्रकारिता जगत का एक बेहद पुराना और विश्वसनीय चेहरा हैं। लंबे समय के जमीनी अनुभव के साथ अपनी धारदार लेखनी के लिए पहचाने जाने वाले अनिल शर्मा को जनपद बागपत की अनेक सामाजिक संस्थाओं और संगठनों द्वारा ‘कलम के सिपाही’ सम्मान सहित कई बार सम्मानित किया जा चुका है। बागपत में उन्हें लोग आदर से ‘कलम का सिपाही’ नाम से भी पुकारते हैं।

इस बड़े मनोनयन के बाद दूर-दराज के क्षेत्रों से वरिष्ठ पत्रकारों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा, “पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरी कलम ही मेरी असली पहचान है। मैं हमेशा देश के पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने का काम करूंगा और उनके सुख-दुख में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाऊंगा।” उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए वे हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और पत्रकार हितों की रक्षा करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.