बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को शिकारपुर सीओ कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को शिकारपुर सीओ कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की गई। हालांकि, मुस्तैद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय से महज 100 मीटर पहले ही रास्ते में रोक लिया, जिसके बाद आक्रोशित सैकड़ों किसान वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए।
किसानों के इस उग्र आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने शिकारपुर सीओ कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया था। रास्ते में किसानों को रोकने के लिए दर्जनों थानों की फोर्स सहित करीब 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मौके पर स्थिति को संभालने के लिए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सीओ सिकंदराबाद, सीओ स्याना, सीओ खुर्जा और सीओ डिबाई सहित भारी पुलिस बल डटा रहा।
भाकियू के जिला अध्यक्ष अरब सिंह ने शिकारपुर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा निर्दोषों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर अवैध धन उगाही की जा रही है। इसके साथ ही किसान कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर सीओ पर भी किसानों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। किसानों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
काफी देर तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने आक्रोशित किसानों की बात सुनी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जायज मांगों पर उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। एसपी देहात के इस आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
फरेन्दा: पेट्रोल-डीजल किल्लत पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम सख्त; पंप मालिकों और सीओ संग की बैठक, अवैध भंडारण पर लगाया पूर्ण प्रतिबंधhttps://t.co/p20nqmy0Du
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2026























