औरैया: पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनय शाक्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, बेटी रिया शाक्य ने दी श्रद्धांजलि

औरैया (बिधूना)

औरैया जनपद के बिधूना तहसील के अंतर्गत ग्राम भटौरा में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनय शाक्य की द्वितीय पुण्यतिथि मंगलवार को भावपूर्ण माहौल में मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना तहसील के अंतर्गत ग्राम भटौरा में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनय शाक्य की द्वितीय पुण्यतिथि मंगलवार को भावपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस मौके पर भटौरा स्थित उनके फार्म हाउस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई उनकी पुत्री और बिधूना विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी रहीं युवा नेत्री रिया शाक्य ने की।

सुबह से ही लगा रहा समर्थकों और दिग्गजों का तांता

अपने चहेते और लोकप्रिय नेता को नमन करने के लिए सुबह 7 बजे से ही भटौरा फार्म हाउस पर क्षेत्रीय जनता, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का आना शुरू हो गया था। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय विनय शाक्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जनता के सुख-दुख के साथी थे विनय शाक्य

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने पूर्व मंत्री को याद करते हुए कहा:

स्वर्गीय विनय शाक्य बेहद मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता थे, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे।

उनके दरबार से कोई भी फरियादी खाली हाथ नहीं लौटता था, वे तुरंत हर समस्या का समाधान कराते थे।

बिधूना क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की आज भी जनता के बीच सराहना की जाती है।

पुत्री रिया शाक्य ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि वे अपने पूज्य पिताजी के दिखाए रास्ते पर चलकर हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेंगी।

कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हरी चौबे,वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा,भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) औरैया के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह इसके साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा व अन्य दलों के नेता, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, दिवंगत नेता के पारिवारिक सदस्य और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.