औरैया: ‘सपा के गुंडा राज को बीजेपी ने खत्म कर यूपी को विकास से जोड़ा’ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

औरैया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। औरैया में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य से सपा शासनकाल के ‘गुंडा राज’ को पूरी तरह उखाड़ फेंका है। आज प्रदेश पूरी तरह भयमुक्त है और तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सपा राज में सुरक्षित नहीं थीं बहू-बेटियां और व्यापारी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूर्ववर्ती सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि सपा के समय गुंडे, माफिया और अपराधी किस तरह हावी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी।व्यापारी वर्ग हमेशा डर के साये में जीने को मजबूर था।पूरे राज्य में गुंडा टैक्स की वसूली आम बात बन चुकी थी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित करके इन सभी अपराधों और अपराधियों का पूरी तरह सफाया कर दिया है।

विकास कार्यों पर दिया जोर, सपा को दी चुनौती

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र पर चल रहा है। उन्होंने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में हुए ऐतिहासिक सुधारों का विशेष उल्लेख किया।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने चुनौती दी

विपक्ष के पास आज सरकार की आलोचना करने का कोई ठोस मुद्दा नहीं है। सपा अपने शासनकाल की तुलना भाजपा सरकार के 2017 से 2026 तक के कार्यों से करके देख ले, जमीन-आसमान का अंतर साफ नजर आ जाएगा।

उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी और बीजेपी तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

औरैया के इस बड़े कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के साथ मुख्य रूप से जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला,विधायक नीलिमा कटियार,भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे,पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया,सदर विधायक गुड़िया कठेरिया,प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया,यशवीर सिकरवार, शिवम शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष (दिबियापुर) राघव मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.