मेरठ में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख की रिश्वत लेते राजकीय निर्माण निगम का JE और ड्राइवर गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के कार्यालय में मंगलवार सुबह एंटी करप्शन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के कार्यालय में मंगलवार सुबह एंटी करप्शन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जूनियर इंजीनियर JE योगेंद्र कुमार और उनके निजी ड्राइवर नीरज को एक ठेकेदार से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घूस बकाया बिलों के भुगतान को पास करने की एवज में मांगी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र सिंह तोमर नामक ठेकेदार राजकीय निर्माण निगम में काम करते हैं। पिछले काफी समय से विभाग में उनका भुगतान अटका हुआ था। ठेकेदार ने जब इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किया, तो उन्हें पता चला कि जूनियर इंजीनियर योगेंद्र कुमार ने उनके पेमेंट पर रोक लगा रखी है। सत्येंद्र ने जब जेई से संपर्क किया, तो आरोपी जेई ने बिल पास कराने के बदले 1 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग की।

केमिकल लगे नोटों के जाल में फंसे आरोपी

लगातार रिश्वत के लिए दबाव बनाए जाने से परेशान होकर ठेकेदार सत्येंद्र सिंह तोमर ने इसकी लिखित शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया और पीड़ित ठेकेदार को केमिकल लगे हुए 1 लाख रुपये देकर जेई के पास भेजा।

मंगलवार सुबह जब ठेकेदार रकम लेकर पहुंचा, तो शातिर जूनियर इंजीनियर ने खुद सीधे पैसे न लेकर अपने ड्राइवर नीरज को रकम लेने के लिए आगे कर दिया। जैसे ही ड्राइवर नीरज ने ठेकेदार से केमिकल लगे नोटों की गड्डी थामी, वैसे ही आस-पास सादे कपड़ों में मुस्तैद एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया।

भागने की कोशिश हुई नाकाम

ड्राइवर के पकड़े जाने की भनक लगते ही विभाग में मौजूद जूनियर इंजीनियर योगेंद्र कुमार ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने कुछ ही दूरी पर घेराबंदी करके उसे भी हिरासत में ले लिया। टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.