सिद्धार्थनगर: दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते कमाऊ बेटे की मौत; बूढ़े माता-पिता का टूटा सहारा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को गहरे अंधेरे में धकेल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को गहरे अंधेरे में धकेल दिया है। उस्का थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलवरिया कला गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अपने बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा था, जिसकी मौत के बाद पूरे नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के वार्ड नंबर-5 (मोहल्ला डॉक्टर हेडगेवार नगर साड़ी) निवासी संतोष कुमार गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र राम रक्षा गुप्ता अपनी रिश्तेदारी से बाइक द्वारा वापस सिद्धार्थनगर मुख्यालय नौगढ़ स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया कला के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों की सूचना पर सुहास चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर भिजवाया। हालांकि, इलाज के दौरान स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साल भर पहले हुई थी शादी, कंधों पर था पूरे घर का बोझ

परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मृतक संतोष बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखता था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने बूढ़े माता-पिता का भरण-पोषण कर रहा था और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

अधूरी जिम्मेदारिया संतोष की एक बहन है, जिसकी शादी अभी होनी बाकी है करीब एक वर्ष पूर्व ही संतोष का विवाह हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी पत्नी गर्भवती भी बताई जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कम उम्र में बुढ़ापे के सहारे और इकलौते बेटे की असमय मौत से बूढ़े माता-पिता बदहवास हैं। घर पर सांत्वना देने पहुँच रहे हर व्यक्ति की आंखें नम हैं। स्थानीय मोहल्ला वासियों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.