महराजगंज: सीमा दर्शन कार्यक्रम के तहत NCC कैडेट्स ने जाना भारत-नेपाल बॉर्डर का हाल; SSB जवानों की दिनचर्या से हुए रूबरू

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ‘ई’ समवाय बरगदवा के तत्वावधान में शुक्रवार को मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा के NCC छात्र-छात्राओं के लिए “सीमा दर्शन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ‘ई’ समवाय बरगदवा के तत्वावधान में शुक्रवार को मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा के NCC छात्र-छात्राओं के लिए “सीमा दर्शन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक चले इस विशेष कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा और सीमा चौकी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

सुरक्षा और अनुशासन का व्यावहारिक पाठ

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य NCC कैडेट्स को देश की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों के कार्यों, उनके त्याग और कठिन अनुशासन से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान समवाय प्रभारी व निरीक्षक (सामान्य) विशाल कुमार ने छात्र-छात्राओं को सीमा सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी व महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

SSB के उपकरणों को नजदीक से देखा

कैडेट्स ने एसएसबी कैंपस का भ्रमण कर जवानों द्वारा सुरक्षा में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों को देखा और उनकी दैनिक दिनचर्या को समझा। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय सीमा की वास्तविक स्थिति का भी अवलोकन किया। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने SSB के इस अनूठे प्रयास को ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर एसएसबी की ओर से निरीक्षक विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह, मुख्य आरक्षी शहजाद खान सहित 6 अन्य जवान मुस्तैद रहे। वहीं, मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज से एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर सतीश पासवान, शिक्षक दिलीप कुमार और 20 एनसीसी छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से शामिल हुए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.