बुलंदशहर: NH-509 पर डीसीएम और मैक्स पिकअप की भीषण भिड़ंत; दोनों चालकों की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 509 NH-509 पर ग्राम कादरीबाग के पास एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

यहाँ एक डीसीएम और मैक्स पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वाहनों को काटकर निकाले गए चालक

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत कर वाहनों में फंसे दोनों चालकों को बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया।

उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

अस्पताल में उपचार के दौरान मैक्स पिकअप चालक शोभित 26 वर्ष पुत्र रामबाबू, निवासी ग्राम लालपुर (कन्नौज) की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे वाहन चालक देवकुमार 38 वर्ष पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम नवीपुर (नरोरा) की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहाँ इलाज के दौरान देवकुमार ने भी दम तोड़ दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने दोनों चालकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.