महराजगंज: सिरसिया चौराहे पर खड़ी ई-रिक्शा से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, युवक गंभीर घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के गोरखपुर-महराजगंज एनएच-730 मार्ग पर भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसिया चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के गोरखपुर-महराजगंज एनएच-730 मार्ग पर भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसिया चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा में पीछे से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल युवक की पहचान रजत मणि त्रिपाठी पुत्र बलवंत मणि त्रिपाठी (निवासी: धानी ब्लॉक, थाना बृजमनगंज) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक अचानक अपना संतुलन खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भिजवाया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.