औरैया
औरैया जनपद के तहसील क्षेत्र के ग्राम कारे कोया बसई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के तहसील क्षेत्र के ग्राम कारे कोया बसई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
भव्य शोभा यात्रा और मूर्ति स्थापना
शोभा यात्रा का शुभारंभ ग्राम कारे कोया से हुआ, जो बिधूना स्थित दुर्गा मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ लाई गई। कथा वाचक पंडित अशोक जी महाराज (सरस जी) के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठा आचार्य पंडित राज नारायण त्रिपाठी (वेदाचार्य), शुभ शुक्ल, हेमराज और युवराज जी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मंडली के सदस्य पुरुषोत्तम (ऑर्गन), गोपाल (तबला वादक) और गोपेश शर्मा (पैड) की मधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा।
नगर में हुआ जोरदार स्वागत
शोभा यात्रा जब बिधूना के नदी तिराहे पर पहुँची, तो वहां भावी नगर पंचायत अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने अपनी टीम के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। आशुतोष शुक्ला ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उनके साथ बंटू ठाकुर, आकाश चौहान, विकास चौहान सहित कई अन्य साथी और समाजसेवी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान हनुमान जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
लखनऊ : सपा नेता प्रतीक यादव का निधन pic.twitter.com/cI0O1pUWrv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 13, 2026






















