पलिया: रंगरेजान मोहल्ले में टूटी नाली से जलभराव, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के नगर के मोहल्ला रंगरेजान प्रथम में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के नगर के मोहल्ला रंगरेजान प्रथम में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहाँ एक प्रमुख नाली के क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।

प्रशासन की अनदेखी से आक्रोश

मोहल्ले के निवासी महेश गुप्ता, आशीष, राजेश, अजय दरोगा और अर्जुन ने बताया कि यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। उनके अनुसार, कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। नाली टूटी होने के कारण गंदा पानी सड़ने लगा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का पैदल चलना भी दूभर कर दिया है।

बीमारियों की आशंका

स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि जमा हुए गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।

चेयरमैन का आश्वासन

इस मामले में नगर पालिका चेयरमैन लक्ष्मी देवी गुप्ता ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आ गई है। उन्होंने मोहल्लावासीयों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत का कार्य शुरू कराकर जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। फिलहाल, नगर पालिका के इस आश्वासन के बाद निवासियों को राहत की उम्मीद जगी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.