बांसी: बंगाल और असम की जीत पर भाजपाइयों ने फूंके पटाखे, रोडवेज चौराहे पर आतिशबाजी के साथ गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद में पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता का उत्साह सिद्धार्थनगर के बांसी में भी चरम पर दिखा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता का उत्साह सिद्धार्थनगर के बांसी में भी चरम पर दिखा। सोमवार को नगर कार्यकारिणी के आह्वान पर रोडवेज चौराहे पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारों के साथ ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

रोडवेज चौराहे पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

शाम लगभग 5:00 बजे नगर अध्यक्ष कुबेर बारी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता रोडवेज चौराहे पर एकत्रित हुए। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के समर्थन में नारेबाजी की। आतिशबाजी के धमाकों के बीच चौराहे पर “जय श्री राम” के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत भाजपा नेता

जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन राज्यों के नतीजे यह साबित करते हैं कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और राष्ट्रवादी विचारधारा पर अपनी मुहर लगा दी है। नेताओं ने कहा कि यह जीत आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार करेगी।

जश्न में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता

विजयोत्सव के दौरान जगजीवन गौड़, पूर्व सभासद धर्मेंद्र कुमार, विंध्याचल चौरसिया, अनुपमा सिंह दूबे, धर्मेंद्र यादव, संजय श्रीवास्तव, शम्भू वर्मा, सुशीला, राजाराम केवट, प्रिया गौतम, प्रमोद कुमार हिन्दू, योगेश यादव, सुनीता देवी, सुभाष मिश्रा, विद्यावती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.