औरैया: बिधूना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,50 हजार की ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में 2 के पैर में लगी गोली

औरैया

औरैया जनपद की बिधूना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की बिधूना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कन्नौज-औरैया सीमा पर स्थित गपचरिया पुलिया के पास पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। यह गिरोह भोले-भले बुजुर्गों को लिफ्ट देने के बहाने ठगी और लूट का शिकार बनाता था।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गपचरिया पुलिया के पास उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी, जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी लगी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी और वे गिर पड़े।

इन बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

जितेंद्र उर्फ मोटा: (जवाबी फायरिंग में घायल)

राज कपूर: (तिर्वा, बौद्ध नगर निवासी, जवाबी फायरिंग में घायल)

प्रदीप: (मौके से गिरफ्तार)

घायलों को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लिफ्ट देकर बुजुर्ग से ठगे थे 50 हजार

पूछताछ में बदमाशों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उन्होंने 27 अप्रैल को बांधमऊ निवासी गंगाचरण राजपूत को निशाना बनाया था। बुजुर्ग को बिधूना छोड़ने के बहाने बाइक पर लिफ्ट दी और रास्ते में बड़ी चालाकी से उनकी जेब से 50,000 रुपये साफ कर दिए। जब कीरतपुर के पास बुजुर्ग को पैसे गायब होने का अहसास हुआ और उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उन्हें चोटें भी आईं।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह अकेले और सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाता था। लिफ्ट देने के बहाने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाते और चलती गाड़ी पर हाथ साफ कर देते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और विधिक कार्रवाई पूरी कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.