शिकारपुर: मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल, विधायक सीपी सिंह की पहल पर जिला अस्पताल रेफर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पूठरी कलां में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पूठरी कलां में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान के छज्जे पर खेल रहे तीन बच्चे छज्जा अचानक भरभरा कर गिरने से मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 1 मई 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे शिव (8 वर्ष) पुत्र रिंकू, राखी (9 वर्ष) पुत्री अशोक और दीपांशु (9 वर्ष) पुत्र रिंकू अपने घर के छज्जे पर खेल रहे थे। इसी दौरान जर्जर छज्जा अचानक ढह गया, जिससे तीनों बच्चे नीचे गिरकर मलबे की चपेट में आ गए।

विधायक की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह चौहान ने तत्काल डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह (सीपी सिंह) को अवगत कराया। विधायक सीपी सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल लखनऊ से ही डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रCHC और बुलंदशहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO को फोन कर घायल बच्चों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए।

हायर सेंटर रेफर

घायलों को पहले डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विधायक की सक्रियता के चलते बच्चों को जिला अस्पताल में तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

विधायक के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास के लिए बच्चों के परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र में विधायक सीपी सिंह की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है। फिलहाल बच्चों का उपचार जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.