सिद्धार्थनगर: राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की विकास कार्यों की समीक्षा; विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जनपद आगमन पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की हकीकत जानी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जनपद आगमन पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की हकीकत जानी। रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक के दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

अधिकारियों को निर्देश: “गांवों में लगाएं चौपाल”

राज्य मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर गांवों में ‘चौपाल’ का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं जनता के बीच जाएं, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। मंत्री ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर स्तर पर समर्पित होकर काम करने की आवश्यकता है।

महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा

समीक्षा बैठक के बाद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा

“विपक्षी दल हमेशा से महिला विरोधी रहे हैं। 2023-24 के दौरान जो लोग सदन में तख्तियां लेकर 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग का ढोंग कर रहे थे, जब इसे कानूनी रूप देने की बारी आई, तो उन्हीं लोगों ने इसमें अड़ंगेबाजी की और इसे पास नहीं होने दिया।”

परिसीमन पर रखी राय

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनके अधिकार दिए जा रहे हैं। बढ़ती आबादी के मद्देनजर उन्होंने ‘परिसीमन’ को भी अनिवार्य बताया, ताकि महिलाओं की भागीदारी को आबादी के अनुपात में सही प्रतिनिधित्व मिल सके। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

निघासन के पत्रकार लोकेंद्र कुमार मौर्य को “ऑल इंडिया संपादक संघ” से राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान, मिली संघ की सदस्यता जमीनी पत्रकारिता व जनसरोकार की खबरों के लिए सम्मानित, स्वरित आवाज के संपादक बने सदस्य, क्षेत्र में हर्ष