सिद्धार्थनगर :सुहेल चौधरी बने डुमरियागंज के मुस्लिम भाईचारा विधानसभा संयोजक, अमित अंबेडकर को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दिशा-निर्देश पर संगठन का विस्तार करते हुए डुमरियागंज विधानसभा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दिशा-निर्देश पर संगठन का विस्तार करते हुए डुमरियागंज विधानसभा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने सुहेल चौधरी को ‘मुस्लिम भाईचारा’ का विधानसभा संयोजक तथा अमित अंबेडकर को सह-संयोजक नियुक्त किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला संयोजक शमीम अहमद ने बताया कि यह मनोनयन बसपा सुप्रीमो के निर्देशों के तहत मंडल संयोजक जब्बार अहमद और के.के. गौतम की आपसी सहमति से किया गया है।

2027 में बनाएंगे बसपा की सरकार

नवनियुक्त संयोजक सुहेल चौधरी और सह-संयोजक अमित अंबेडकर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन जैसे छोटे कार्यकर्ताओं पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए वे दिन-रात एक कर देंगे।

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला सह-संयोजक मिश्री लाल गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, पूर्व विधानसभा महासचिव महेंद्र कुमार गौतम, उदयराज गौतम, रमेश कुमार विश्वकर्मा, जलील खान, अकरम अली, आशिक अली, मनोज कुमार शर्मा और धर्मराज यादव समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.