खजनी हत्याकांड: आनंदनगर में फूटा गुस्सा, 10 वर्षीय मासूमों की निर्मम हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

आनंदनगर (महराजगंज)

गोरखपुर के खजनी में 10 वर्षीय वैभव और 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी व निर्मम हत्या के विरोध में महराजगंज के आनंदनगर में भारी आक्रोश देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर के खजनी में 10 वर्षीय वैभव और 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी व निर्मम हत्या के विरोध में महराजगंज के आनंदनगर में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में सैकड़ों नगरवासियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला और मासूमों को न्याय दिलाने की मांग की।

कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “दोषियों को फांसी दो” और “मासूमों को न्याय दो” के जोरदार नारे लगाए। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि मासूम बच्चों के साथ इस प्रकार की हैवानियत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग की।

2 मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च में पूर्व सभासद ध्रुव वर्मा, रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा, एडवोकेट ओंकार नाथ मौर्या सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में युवा व आम लोग शामिल हुए। मार्च के अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत मासूमों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रशासन से की सख्त कदम उठाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपील की कि बेटियों और बच्चों की सुरक्षा के लिए शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं। स्थानीय पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में यह कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जहां नगरवासियों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.