महराजगंज: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हल्लाबोल, श्रमिक दिवस पर हक के लिए दी चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकत्रियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की।

लंबे समय से लंबित हैं मांगें

धरना स्थल पर मौजूद कार्यकत्रियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे वर्षों से बेहद कम मानदेय और काम के बढ़ते बोझ के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण (सरकारी कर्मचारी का दर्जा), मानदेय में वृद्धि, पेंशन योजना लागू करना और कार्य के अनुरूप उचित पारिश्रमिक देना शामिल है। इसके अलावा, केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी और सामाजिक सुरक्षा की कमी को लेकर भी रोष प्रकट किया गया।

आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी

जिलाध्यक्ष छाया भारती ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ये मांगें अत्यंत जायज हैं, जिसके लिए शासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन और भी व्यापक रूप अख्तियार करेगा।

एकजुटता का परिचय

प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने एकजुट होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और संकल्प लिया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राजमती, सदरून निशा, सोना प्रजापति, शशिबाला, माधुरी, सुनीता, आयशा, सरोज, ज्ञानमती, संध्या, शोभा, राधिका, मंजू और जाबित्री समेत भारी संख्या में कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। श्रमिक दिवस पर हुए इस प्रदर्शन ने प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है।

Voice Of News 24

निघासन के पत्रकार लोकेंद्र कुमार मौर्य को “ऑल इंडिया संपादक संघ” से राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान, मिली संघ की सदस्यता जमीनी पत्रकारिता व जनसरोकार की खबरों के लिए सम्मानित, स्वरित आवाज के संपादक बने सदस्य, क्षेत्र में हर्ष