बुलंदशहर: रजवाह में कूड़े का अंबार और एक महीने से सूखे खेत; सिंचाई न होने से किसानों का फूटा गुस्सा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में सिंचाई व्यवस्था चरमरा गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में सिंचाई व्यवस्था चरमरा गई है। ग्राम सूरजपुर मखैना से गुजरने वाले रजवाह नहर)में पिछले एक महीने से पानी न आने और उसमें गंदगी का अंबार लग जाने से किसानों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने इसे सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही करार दिया है।

फसलों पर मंडराया संकट

किसानों का दर्द है कि वे पहले ही मौसम की मार झेल रहे हैं। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व आलू की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, वहीं अब पानी के अभाव में नींबू की बगिया भी सूखने की कगार पर है। एक महीने से नहर सूखी होने के कारण खेतों की सिंचाई ठप पड़ी है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है।

कूड़ेदान में तब्दील हुई नहर

पानी न होने के साथ-साथ ग्रामीणों ने नहर में फैल रही गंदगी पर भी चिंता जताई है। मार्केट का कचरा, टूटे कांच और गांव का कूड़ा नहर में ही फेंका जा रहा है। इससे न केवल नहर चोक हो रही है, बल्कि भीषण दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विभाग के ठेकेदार गजेंद्र पाल सिंह, जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार और सहायक सुनील कुमार से शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नहर की सफाई कराकर पानी छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कागजी आश्वासनों के बजाय धरातल पर जल्द काम शुरू किया जाए ताकि किसानों की बची-कुची फसलें बचाई जा सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.