मऊ
मऊ जनपद के स्थानीय क्षेत्र के शांति शिक्षा विकास विद्यालय में गुरुवार को हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के स्थानीय क्षेत्र के शांति शिक्षा विकास विद्यालय में गुरुवार को हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के टॉप-10 मेधावियों को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया।
अर्पिता, आदित्य और अंजली ने मारी बाजी
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और वंदना के साथ हुआ। परीक्षा परिणामों में अर्पिता सिंह ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया, जबकि आदित्य सिंह द्वितीय और अंजली मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। इन विद्यार्थियों की सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।
सर्वांगीण विकास पर जोर
विद्यालय के संचालक डॉ. डी.एन. तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। वहीं, प्रधानाध्यापिका डॉ. संगीता उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने मेधावियों की इस उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह, अदीप चौधरी, मनोज सिंह, वंदना सिंह और राधिका यादव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ किया गया।
#Siddharthnagar: जमीनी विवाद ने ली जान! 🚨 लोटन में घायल संदीप यादव की इलाज के दौरान मौत। गुस्साए परिजनों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर किया जाम। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। #CrimeNews #Protest #UPPolice pic.twitter.com/QtEyeS6ps3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 30, 2026






















