औरैया: उपभोक्ता अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक, ‘अपेक्षा समिति’ ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

औरैया

औरैया जनपद के ‘अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति’ द्वारा उपभोक्ता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम गोहना में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के ‘अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति’ द्वारा उपभोक्ता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम गोहना में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को बाजार में होने वाली धोखाधड़ी से बचने और अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

खरीददारी में सावधानी है जरूरी

समिति की पदाधिकारी शिप्रा मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी वस्तु की खरीददारी करते समय उसकी गुणवत्ता, अधिकतम खुदरा मूल्य , निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट की जांच अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उपभोक्ता को हर छोटी-बड़ी खरीद का पक्का बिल या रसीद जरूर लेना चाहिए, जो विवाद की स्थिति में सबसे बड़ा प्रमाण होता है।

हेल्पलाइन से मिलेगी मदद

कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी होती है, तो वह राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4000 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। अभियान के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों ने स्वयं जागरूक रहने और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में एक सशक्त और सतर्क उपभोक्ता समाज का निर्माण करना है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.