बड़ौत: जयंत तोमर ने 99% अंकों के साथ जिले में गाड़ा सफलता का झंडा

बागपत

बागपत जनपद के आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बड़ौत के मेधावियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बड़ौत के मेधावियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंटरमीडिएट आईएससी की परीक्षा में बिजरौल गांव निवासी जयंत तोमर ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। जयंत ने हाईस्कूल में भी 98.6 प्रतिशत अंक पाकर अपनी मेधा साबित की थी।

छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जयंत के साथ ही क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हैं। क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा वृति जैन ने 12वीं (आईएससी) में 97.5 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, 10वीं (आईसीएसई) की परीक्षा में सारांश गर्ग ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की।

विद्यार्थियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर जैसी जोस और प्रबंधन ने खुशी जाहिर की है। परिजनों ने मिठाई बांटकर बच्चों की इस सफलता का जश्न मनाया। इस परिणाम से पूरे जनपद के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.