सिद्धार्थनगर: संदीप यादव की मौत पर लोटन में भारी बवाल, घंटों जाम रहा चौराहा,परिजनों को मनाने में पसीने छूटे, भारी पुलिस बल तैनात

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा कुल्हुआ में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष ने अब और अधिक तूल पकड़ लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा कुल्हुआ में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष ने अब और अधिक तूल पकड़ लिया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल संदीप यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद आज पूरे इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लोटन चौराहे पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे घंटों तक आवागमन ठप।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी

संदीप यादव की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोटन चौराहे पर जमा हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, परिजनों को मनाने की कोशिश

प्रदर्शन के दौरान कई बार पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस प्रशासन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घंटों तक परिजनों को समझाने-बुझाने में लगे रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, आक्रोशित भीड़ लंबे समय तक टस से मस नहीं हुई और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ी रही।

क्या था मामला?

बीती 24 अप्रैल को ग्राम गदहमरवा और धरनिहवा कुल्हुआ के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान संदीप यादव को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। लखनऊ में कई दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिलहाल लोटन चौराहे और संबंधित गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पर नजर रखी जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.