बुलंदशहर: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने गुरुवार तड़के एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने गुरुवार तड़के एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। जवाबी कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घेराबंदी के दौरान फायरिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित स्वाट और कई थानों की संयुक्त टीम आज झांझर रोड पर संदिग्धों की तलाश में थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। घायल जीतू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मी

इस मुठभेड़ में निरीक्षक मोहम्मद असलम और हेड कांस्टेबल मोहित कुमार घायल हुए हैं। वहीं, निरीक्षक रामफल सिंह और कांस्टेबल कपिल नैन की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से वे बाल-बाल बच गए। घटनास्थल से एक 32 बोर पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है। मृतक जीतू सैनी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.