सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को हुए जमीनी विवाद ने अब उग्र रूप ले लिया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए संदीप यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को हुए जमीनी विवाद ने अब उग्र रूप ले लिया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए संदीप यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मौत की खबर से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आज लोटन चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे से आवागमन पूरी तरह बाधित है।
क्या था पूरा मामला?
बीती 24 अप्रैल को लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदहमरवा निवासी राममिलन के परिवार और धरनिहवा कुल्हुआ निवासी संदीप यादव के परिवार के बीच जमीन के टुकड़े को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस मारपीट में संदीप यादव को गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था, जहाँ बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
चौराहे पर प्रदर्शन और भारी पुलिस बल
संदीप का शव गांव पहुँचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और परिजनों ने लोटन चौराहे को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर शव रखे होने के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर सीओ सदर सहित कई थानों की भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर अड़े हुए हैं।
#Siddharthnagar: जमीनी विवाद ने ली जान! 🚨 लोटन में घायल संदीप यादव की इलाज के दौरान मौत। गुस्साए परिजनों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर किया जाम। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। #CrimeNews #Protest #UPPolice pic.twitter.com/QtEyeS6ps3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 30, 2026























