घोसी में RCC सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: मानकों की अनदेखी पर तहसीलदार सख्त

मऊ

मऊ जनपद के नगर पंचायत के डॉ. प्रभुनाथ रोड पर बन रही आरसीसी सड़क के निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर पंचायत के डॉ. प्रभुनाथ रोड पर बन रही आरसीसी सड़क के निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र कुमार पांडेय द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता मानकों के विपरीत पाई गई।

मानकों की उड़ी धज्जियां

जांच में खुलासा हुआ कि जिस सड़क की मोटाई 6 इंच निर्धारित थी, वह मौके पर महज 4 से 5.5 इंच ही मिली। तहसीलदार ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ठेकेदार और कार्यदायी संस्था को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने जांच प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, जिन्हें तहसीलदार ने सख्ती से हटाकर निष्पक्ष जांच पूरी की।

जनप्रतिनिधियों का आक्रोश

भाजपा जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय और मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सरकारी धन का दुरुपयोग कर घटिया निर्माण करा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि मानकों के अनुरूप सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हुआ और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल, इस कार्रवाई से निर्माण माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24