रानीपुर में आंधी-तूफान का तांडव: 16 घंटे से बिजली गुल, जल संकट गहराया

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र में बीते दिन आए भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र में बीते दिन आए भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे विनाशकारी प्रभाव बिजली और पानी की आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे स्थानीय निवासी बेहाल हैं।

मुख्य फीडर हुए ठप

रानीपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी मुख्य लाइन में बड़ा फॉल्ट आने के कारण पिछले 16 घंटों से आपूर्ति ठप है। विभाग के अनुसार, उपकेंद्र से जुड़े चार प्रमुख फीडर पूरी तरह बंद हैं। इसके अलावा, भुसुवा और हिरनपुर उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

बिजली गुल होने से न केवल घरों की रोशनी गायब हुई है, बल्कि नलकूप और वाटर पंप बंद होने से भीषण जल संकट खड़ा हो गया है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और अन्य आवश्यक सेवाएं भी बाधित हुई हैं। विद्युत विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं, लेकिन फॉल्ट बड़ा होने के कारण आपूर्ति बहाली में अभी समय लग सकता है।

 

Voice Of News 24