सिसवा
महराजगंज सिसवा नगरपालिका परिषद क्षेत्र के विवेकानंद नगर वार्ड स्थित गुड़मंडी में निर्माणाधीन भव्य विवाह भवन का मंगलवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सिसवा नगरपालिका परिषद क्षेत्र के विवेकानंद नगर वार्ड स्थित गुड़मंडी में निर्माणाधीन भव्य विवाह भवन का मंगलवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार और विभागीय कर्मचारियों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
आमजन को मिलेगी कम खर्च में शादी-विवाह की सुविधा
नगरपालिका द्वारा राज्य वित्त/निकाय निधि से 1.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस परिसर में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनमें भव्य बैंक्वेट हॉल और पाथवे,सुसज्जित मंडप और डाइनिंग हॉल,आधुनिक रसोई घर चार कमरे और स्नानघर की सुविधा शामिल है।
निरीक्षण के दौरान गिरजेश जायसवाल ने बताया कि इस भवन का मुख्य उद्देश्य नगर के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को कम खर्च में विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराना है।
मॉनसून से पहले कार्य पूरा करने की डेडलाइन
आगामी मॉनसून को देखते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि बरसात शुरू होने से पहले मुख्य कार्यों को मानक के अनुरूप पूरा कर लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मानक के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि सिसवा के सर्वांगीण विकास को जमीनी धरातल पर उतारना है।इस अवसर पर सत्यनारायण चौहान, लालमोहन प्रसाद सहित नगर निकाय के अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज: चौधरी शिवेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए UP को-ऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष, फरेंदा में समर्थकों ने फोड़े पटाखेhttps://t.co/ZihyDnOPV4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 28, 2026






















