महराजगंज: ऋण पत्रावलियों में लेटलतीफी पर डीएम सख्त, बैंक प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं औद्योगिक इकाइयों की कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं औद्योगिक इकाइयों की कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत करने में बैंकों द्वारा की जा रही देरी पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और बैंक प्रबंधकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी और पीएम सूर्यघर योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बैंकों द्वारा पत्रावलियों को बिना कारण रोकना विकास की गति में बाधक है। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन बैंकों से ऋण स्वीकृति और वितरण की रिपोर्ट प्राप्त करें और लापरवाही बरतने वाले शाखा प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निवेश से खुलेंगे रोजगार के द्वार

सहायक आयुक्त उद्योग ने बैठक में बताया कि जनपद में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 18 विभागों के माध्यम से कुल 188 इकाइयों के एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं। इसमें कुल 2391 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे जनपद के लगभग 10,490 लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है।

अफवाहों पर न दें ध्यान: ईंधन की कोई कमी नहीं

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति इस संबंध में भ्रामक अफवाह न फैलाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एनआरएलएम खातों पर सीडीओ के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने एनआरएलएम समितियों के खाते न खोलने वाले बैंकों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, अतः बैंक मैनेजर अपने ब्रांचों को निर्देशित करें कि समितियों के खाते तत्काल खोले जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, व्यापार मंडल से सुरेश रूंगटा, बागेश्वर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.