ठूठीबारी: मानवता की मिसाल, काली मंदिर यज्ञ समिति बनी बेसहारा बेटी का सहारा, शादी के लिए दिया राशन व बर्तन

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद में नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को चरितार्थ करते हुए काली मंदिर यज्ञ समिति ठूठीबारी एक बार फिर समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को चरितार्थ करते हुए काली मंदिर यज्ञ समिति ठूठीबारी एक बार फिर समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। समिति ने धरर्मौली निवासी एक पिताविहीन बेटी की शादी का बीड़ा उठाते हुए उसे गृहस्थी का महत्वपूर्ण सामान और राशन भेंट किया है।

पिता का साया नहीं, मां की आर्थिक स्थिति भी दयनीय

धरर्मौली निवासी जिस लड़की की शादी 30 अप्रैल 2026 को तय है, उसके सिर पर पिता का साया नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण शादी का खर्च उठाना मां के लिए असंभव था। इस विषम परिस्थिति की जानकारी मिलते ही काली मंदिर यज्ञ समिति के सदस्यों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।

16,600 रुपये का सामान और गैस सिलेंडर भेंट

समिति के अध्यक्ष अरुण निगम के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने मिलकर बेटी की शादी के लिए 16,600 रुपये मूल्य का किराना सामान और बर्तन सेट उपलब्ध कराया। स

सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है समिति

यह पहला अवसर नहीं है जब काली मंदिर यज्ञ समिति ने किसी जरूरतमंद की मदद की हो। इससे पहले समिति ने शांतिनगर की रिंकी पटवा, बिंद जैसवाल की बेटी और सड़कवा की एक अनाथ लड़की की शादी में भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया था। समिति के अध्यक्ष अरुण निगम ने कहा, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य है। बेटियां सबकी साझा होती हैं।”

सहयोग करने वाली टीम

इस पुनीत कार्य में अध्यक्ष अरुण निगम के साथ शिवशंकर कसौधन, अमर निगम, कुलदीप, पिंटू, सुरेंद्र निगम, अजय निगम, विनोद वासन, डॉ. सुरेश विश्वास सहित कमेटी के सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.