बुलंदशहर: रामघाट पुलिस ने साइबर ठगों के चंगुल से वापस कराए ₹46,199, पीड़ित ने जताया आभार

रामघाट

बुलंदशहर जनपद में ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों के लिए बुलंदशहर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क उम्मीद की किरण साबित हो रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों के लिए बुलंदशहर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क उम्मीद की किरण साबित हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में रामघाट थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक श्रद्धालु के बैंक खाते से ठगे गए 46,199 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए हैं।

गूगल ऐप लिंक के जरिए हुई थी ठगी

जानकारी के अनुसार, ग्राम गंगामंदिर निवासी ब्रह्मचारी तन्मयानंद के पंजाब नेशनल बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने गूगल ऐप लिंक भेजकर 46,199 रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत 31 मार्च 2026 को साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज कराई थी।

साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई

शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस टीम के अथक प्रयासों और बैंकिंग चैनल से समन्वय के चलते ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर आवेदक ने रामघाट पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की और टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की अपील: जागरूक रहें

थाना रामघाट पुलिस ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना खाता नंबर, पिन, ओटीपी या सीवीवी साझा न करें। यदि आपके साथ कोई वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो बिना देरी किए तुरंत 1930 पर कॉल करें।

पुलिस टीम में शामिल रहे संदीप सिंह (थानाध्यक्ष, रामघाट),उ0नि0 प्रदीप कुमार, उ0नि0 सुनील कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर हरीश कुमार

 

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.