सोनौली
महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय चीख-पुकार मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय चीख-पुकार मच गई, जब जयमाल की रस्म के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हे के बड़े भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है और जश्न का माहौल गम में बदल गया है।
फोटो खिंचाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बरगदही गांव में बारात आई थी और जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान स्टेज पर फोटो खिंचाने की बात को लेकर घराती और बाराती पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
विवाद के बीच ही दूल्हे के बड़े भाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत की खबर मिलते ही दूल्हे सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
शव लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुँचे परिजन, भारी हंगामा
घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन शव को लेकर वापस दुल्हन के घर पहुँच गए और वहाँ जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सोनौली थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत विवाद के तनाव के कारण हुई या कोई अन्य कारण था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
महराजगंज पुलिस महकमे में फिर फेर-बदल,तीन पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला pic.twitter.com/1rdX5MV3Tz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 28, 2026






















