महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगलवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट (मु0अ0-2651/20, धारा 323, 504 भादवि) के अनुपालन में दबिश देकर अभियुक्त यूनिश पुत्र निजामुद्दीन को उसके निवास स्थान माधवनगर तुर्कहिया से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व से ही विधिक मामले लंबित थे, जिसके आधार पर कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

विधिक कार्यवाही के बाद भेजा जेल

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी की। ठूठीबारी थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

पुलिस विभाग के अनुसार, जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

Voice Of News 24