बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर सेल ने बरामद किए 30 लाख से अधिक के 144 स्मार्टफोन, एसपी ने मालिकों को सौंपे मोबाइल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशियाँ लेकर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशियाँ लेकर आया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल और CEIR टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 144 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

संचार साथी पोर्टल बना मददगार

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अपराध डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने भारत सरकार के ‘संचार साथी पोर्टल’ का प्रभावी उपयोग किया। तकनीक की मदद से पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया। आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

खिले हुए चेहरे और पुलिस की सराहना

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। उपस्थित लोगों ने बलरामपुर पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी दक्षता की जमकर प्रशंसा की। नागरिकों का कहना था कि पुलिस की इस सक्रियता से जनता का कानून पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

सराहनीय कार्य के लिए टीम होगी पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली साइबर टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसपी ने आम जनमानस को विश्वास दिलाया कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी का यह अभियान निरंतर जारी रहेगी।

बरामदगी करने वाली प्रमुख टीम उ0नि0 आशुतोष उपाध्याय, उ0नि0 प्रभात कुमार (साइबर सेल),आरक्षी अनिल कुमार, पंकज कुमार, दिलीप अग्निहोत्री एवं समस्त थानों की CEIR टीमें।

पुलिस का सुझाव

मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं या भारत सरकार के ‘संचार साथी पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट करें।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.