बुलंदशहर: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग

बुलंदशहर

धर्मनगरी बुलंदशहर जनपद में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रथम आगमन पर श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

धर्मनगरी बुलंदशहर जनपद में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रथम आगमन पर श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ब्राह्मण एकता सभा के नेतृत्व में शंकराचार्य जी को एक समर्थन पत्र सौंपा गया, जिसमें गौ रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।

सचिन वशिष्ठ के नेतृत्व में सौंपा गया समर्थन पत्र

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण एकता सभा के युवा जिला अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ खैरपुर के नेतृत्व में हुआ। सचिन वशिष्ठ ने संगठन की ओर से शंकराचार्य जी को समर्थन पत्र भेंट किया, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गईं.

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए।

देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो।

प्रत्येक जिले में गौशालाओं का संरक्षण और विकास सुनिश्चित किया जाए।

गौ पालन के लिए सरकारी योजनाएं और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

शंकराचार्य का संदेश: ‘सनातन की रक्षा के लिए एकजुट हों

अपने आशीषवचन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा केवल एक धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का आधार है। उन्होंने ब्राह्मण समाज और समस्त श्रद्धालुओं को अपनी आस्था और परंपराओं की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।

युवा जिला अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ खैरपुर ने संकल्प लेते हुए कहा कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर गौ रक्षा अभियान को जन-जन तक पहुँचाएंगे और समाज को जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवम वशिष्ठ, पंकज शर्मा, संजय शर्मा, ब्रह्मचारी अखिलेश जी, अखिलेश गौर, अनुज शर्मा दरियापुर, किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शिवम चौधरी, मधुर वशिष्ठ, मोहित चौधरी, सौरभ शर्मा, शिवम ठाकुर, एडवोकेट युवनीश शर्मा और अंशुल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.